झांसी, दिसम्बर 2 -- ककरबई थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव सिया में 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गांव सिया निवासी सोनिया (19) बेटी बृजपाल एक स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। उसके पिता बाहर रहकर काम करते हैं। बीती देर शाम मां खेत पर गई थी। वह अपनी बहन सोनम के साथ थी। तभी अचानक अंदर के कमरे में गई। वहां उसने साड़ी से फांसी का फंदा बनाया और झूल गई। देर रात जब उसकी कोई आहट नहीं हुई तो बहन को चिंता हुई। उसने अंदर के कमरे में जा रहा देखा तो दंग रह गई। सोनिया फांसी के फंदे पर झूल रही थी। जिससे वह चीख पड़ी। वहीं फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में ल...