फतेहपुर, फरवरी 14 -- फतेहपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बड़ा बदलाव किया है। इस वर्ष पहली बार 12वीं की कॉपियां ऑनस्क्रीन यानी ऑनलाइन माध्यम से जांची जाएंगी। अब हर उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पन्ने पर विशेष स्कैन कोड अंकित रहेगा, जिसे स्कैन कर डिजिटल रूप में अपलोड किया जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा केंद्र पर ही सभी उत्तर पुस्तिकाओं के पन्नों को स्कैन कर कंप्यूटर सिस्टम में अपलोड किया जाएगा। इसके बाद शिक्षक अपने-अपने स्कूल में बैठकर पोर्टल के माध्यम से कॉपियां जांच सकेंगे। इससे शिक्षकों को बाहर मूल्यांकन केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा और विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी। अब तक ऑफलाइन मूल्यांकन की व्यवस्था थी, जिसमें शिक्षकों को कई दिनों तक मूल्यांकन केंद...