बोकारो, जनवरी 31 -- दामोदा, प्रतिनिधि। छोटानागपुर इंटर कॉलेज दुग्दा में शनिवार को 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर 12 वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। मुख्य अतिथि समाजसेवी बैजनाथ कुम्हार व राजकिशोर मंडल सहित प्राचार्य कमलेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। छात्राओं ने विदाई गीत, नृत्य संगीत की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। संचालन प्रोफेसर इंचार्ज शादाब तरन्नुम व आनंद ठाकुर‌ ने किया। उप प्राचार्य शादाब तरन्नुम, कृति चतुर्वेदी, बलजीत कौर, तारा शर्मा, पूजा कुमारी, बबलू कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रियंका राय, ओपी शर्मा व सुभाष कुमार समेत 11वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्र छात्राएं मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...