सहरसा, फरवरी 14 -- सत्तर कटैया। एडीए महाअभियान के तहत पंचगछिया पीएचसी क्षेत्र में 12,884 लोगों को सर्वजन दवा सेवन कराया गया। हेल्थ मैनेजर रवि खां ने बताया कि अभियान में 93 टीमें एवं 8 पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे। कार्यक्रम की सफलता में भीबीडीएस माधव कुमार, एडीए समन्वयक मुकेश कुमार, बीसीएम श्याम कुमार, मृत्युंजय कुमार झा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। वही मुस्लिम टोला में जागरूकता अभियान चलाया गया, जहां जामा मस्जिद के इमाम मो. ईनामुल हक के नेतृत्व में लोगों को दवा के लाभ की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...