सहारनपुर, जनवरी 8 -- एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के द्वितीय चरण में जारी नोटिसों के निस्तारण को लेकर गुरुवार को डीसी जैन इंटर कॉलेज में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नकुड एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 2003 की मतदाता सूची से मिलान न होने, नाम में त्रुटि तथा नए मतदाताओं से संबंधित फार्म समय से भरकर वेबसाइट पर अपलोड कराए जाएं। 12,579 मतदाताओं को मिलेगा सुनवाई का अवसर एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि नकुड विधानसभा क्षेत्र में 12,579 मतदाताओं को मैपिंग से संबंधित नोटिस जारी किए जाएंगे। इन मतदाताओं को अपने प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए सात दिन का समय दिया जाएगा। सुनवाई के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं-सरसावा में डीसी जैन इंटर कॉलेज व नगर पालिका परिषद कार्यालय तथा नकुड में तहसील व नगर पालिका परिषद...