सिद्धार्थ, फरवरी 16 -- सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। मोहाना पुलिस व एसएसबी 66वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने रविवार को 119 शीशी प्रतिबंधित नशीली कोडीन सिरप व 160 टेबलेट नशीली दवा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से एक बाइक, दो मोबाइल, 18305 भारतीय व नेपाली रुपये भी बरामद हुए। मोहाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के भरमी से पननी मार्ग से दो व सड्डा मोड़ से एक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मोहाना पुलिस व एसएसबी टीम हरीवंशपुर को सूचना मिली कि दो व्यक्ति नशीली दवा लेकर एक बाइक से सिकरी बाजार से पननी होते हुए भरमी के रास्ते नेपाल जाने की फिराक में हैं। यदि जल्दी किया जाए तो पकड़े जा सकते हैं। इस सूचना पर भरमी गांव से पननी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.