उन्नाव, फरवरी 8 -- उन्नाव। सामाजिक संस्था नवयुग जन चेतना सेवा संस्थान ने 119 बुजुर्गों की नेत्र ज्योति का पुन: परीक्षण ग्राम भिखारी खेड़ा में डॉक्टरों ने किया। सभी मरीजों की नेत्र ज्योति बिल्कुल ठीक पाई गई। संस्था के अध्यक्ष पुत्तन लाल पाल ने संस्था की ओर से सभी मरीजों को आई ड्रॉप वितरित किए। बताया कि आगामी 8 मार्च को ग्राम भिखारी खेड़ा में ही सभी मरीजों को बुलाकर के नि:शुल्क टेस्टेड चश्मा प्रदान किए जाएंगे। नेत्र ज्योति परीक्षण करने वालों में रंजन लाल पाल, सुखलाल, सरिता, लज्जावती, रज्जो आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...