नई दिल्ली, फरवरी 20 -- भारत सरकार ने कथित तौर पर 119 मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है। इनमें से ज्यादातर वीडियो और वॉयस प्लेटफॉर्म हैं, जिनके तार चीन और हांगकांग से जुड़े हैं। मनीकंट्रोल ने अपनी रिपोर्ट में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित लुमेन डेटाबेस पर लिस्टिंग का हवाला देते हुए इस बात की जानकारी दी है। हालांकि, इस लिस्टिंग को अब हटा दिया गया है। यह प्रतिबंध वर्ष 2020 के बाद आया है, जब सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए TikTok और ShareIt सहित कई पॉपुलर चीनी ऐप पर इसी तरह से बैन किया था। 20 जून, 2020 को, भारत सरकार ने लगभग 100 चीनी ऐप पर बैन लगा दिया था। चीनी और चीन से जुड़े ऐप पर इसी तरह के प्रतिबंध 2021 और 2022 में भी लगे; लेकिन बहुत कम संख्या में। बता दें कि, लुमेन डेटाबेस सरकारों और अन्य संस्थाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.