पटना, जनवरी 5 -- डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने सोमवार को लोक शिकायत निवारण एवं आरटीपीएस से संबंधित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने आवेदनों का त्वरित गति से निष्पादन करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोक शिकायत निवारण के 118 मामलों में लोक प्राधिकारों के विरुद्ध आर्थिक दण्ड लगाया गया है। 3,28,300 की राशि दण्ड स्वरूप लगाया गया है। इसमें 2,82,900 रुपये की राशि जमा कर दी गई है। 25 मामलों में अनुशासनिक कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गई है। जिन अधिकारियों पर दंड लगाया गया है, वे अविलंब दंड राशि जमा नहीं कराएंगे तो यह उनके वेतन से कटेगा। डीएम ने कहा की आरटीपीएस के अंतर्गत तय समय-सीमा के अंदर नागरिकों को सेवा प्रदान करना आवश्यक है। इसके अनुपालन में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परिवादों के सिर्फ निष्पादन से काम नहीं चलेगा। शिकायतों का निवारण अपरिहार्य है तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.