कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर देहात,संवाददाता। सीडीओ विधान जायसवाल ने शुक्रवार को अकबरपुर क्षेत्र के तिंगाई प्राथमिक विद्यालय द्वितीय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंजीकृत 118 बच्चों के सापेक्ष महज 23 बच्चे मौजूद मिले। बच्चों की कम मौजूदगी पर प्रधानाध्यापक व सहायक शिक्षकों को फटकार लगाते हुए बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय सीडीओ ने कक्षा कक्ष में बच्चों से बातचीत करने के साथ शैक्षिक गुणवत्ता परखी। शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील, पाठ्य सामग्री तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.