नई दिल्ली, मार्च 21 -- प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार एम. एफ. हुसैन की एक कृति ने नीलामी में इतिहास रच दिया है। उनकी पेंटिंग 13.8 मिलियन डॉलर (लगभग 118 करोड़ रुपये) में बिकी। यह अब तक किसी आधुनिक भारतीय कलाकृति के लिए सार्वजनिक नीलामी में मिली सबसे ऊंची कीमत है। एम. एफ. हुसैन की पेंटिंग अनटाइटल्ड (ग्राम यात्रा) की ये नीलामी न्यूयॉर्क में स्थित क्रिस्टीज में हुई। नीलामी के बाद यह पेंटिंग एक अज्ञात संस्था ने खरीदी। इस पेंटिंग की शुरुआती अनुमानित कीमत 25 लाख से 35 लाख डॉलर थी, लेकिन यह अपेक्षा से चार गुना अधिक कीमत पर बिकी। इससे पहले हुसैन की सबसे महंगी पेंटिंग अनटाइटल्ड (रीइनकार्नेशन) थी, जिसे सितंबर 2023 में लंदन के सोथबीज में 31 लाख डॉलर (करीब 26 करोड़) में नीलाम किया गया था।अमृता शेरगिल का रिकॉर्ड टूटा इससे पहले आधुनिक भारतीय कला के लिए सबसे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.