चम्पावत, फरवरी 11 -- चम्पावत। अपना स्कूल,अपनी जमीन अभियान के तहत 20 दिन में 117 स्कूलों की भूमि का पंजीयन किया गया। डीएम मनीष कुमार के निर्देश के बाद जमीन का पंजीयन किया गया है। डीएम ने बताया कि जिले में 646 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। चम्पावत ब्लॉक में 191 में से 32, लोहाघाट में 119 में से सात, बाराकोट में 78 में से 18 और पाटी में 153 प्रावि में से सात का पंजीयन किया गया है। इसी तरह चम्पावत में 43 माध्यमिक स्कूल में से 14, लोहाघाट में 18 में से 11, बाराकोट में 18 में से 15 और पाटी में 26 में से 13 स्कूलों का पंजीयन पूरा किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...