मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- सकरा। विशुनपुर बघनगरी गांव में रविवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर 116 लीटर देसी शराब बरामद की है। मौके से शराब तस्कर अनिल चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। सकरा थानेदार सुखबिंदर ने बताया कि पूछताछ के बाद तस्कर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...