सुल्तानपुर, दिसम्बर 13 -- कूरेभार,संवाददाता। समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षा अंतर्गत कूरेभार बीआरसी पर शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता के निर्देश पर परिषदीय विद्यालय में अध्ययनरत चिन्हित 115 दिव्यांग बच्चों में 144 सहायक उपकरण का वितरण किया गया। यहां उपकरण पाकर दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरे खुशी से चमक उठे। मुख्य अथिति विधायक विनोद सिंह व विशिष्ट अथिति प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत सिंह सोनू ने खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयराज मौर्य और जिला समन्वयक श्याम सुंदर के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पीएमश्री इरुल के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विधायक ने कहा केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही उपकरण वितरण की योजना से दिव्यांग बच्चे लाभान्वित हो...