देहरादून, दिसम्बर 15 -- देहरादून। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 21 दिसंबर को अपना 115वां स्थापना दिवस मनाएगा। 15-21 दिसंबर तक सामाजिक साप्ताह के रूप में विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सोमवार को डीएवी कॉलेज परिसर और रेसकोर्स में सेंट्रल बैंक की ओर से 115 पौधे रोपे गए जिनमें में छायादार, फलदार एवं औषधीय प्रजातियां शामिल हैं। पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं थीम के साथ पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम वित्त के के मिश्रा, क्षेत्रीय प्रमुख रामप्रमोद आनंद, डीएवी कॉलेज के प्राचार्य कौशल कुमार, उप-प्राचार्य एसपी जोशी, प्रोफेसर के आर जैन, शिक्षक, बैंक सेवानिवृत्त कार्मिक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...