फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 26 -- फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर को होनी है। इसको लेकर प्रभारी जनपद न्यायाधीश शैली रॉय के निर्देशन में बैंक मामलों से संबंधित तैयारी बैठक हुयी। इसमें जानकारी दी गयी कि बैंक ऋण अदायगी के विभिन्न बैंकों ने अब १क 1143 मामले चिन्हित किए हैं। इस बैठक में अपर जिला जज संजय कुमार ने भी दिशा निर्देश दिए। बैंक प्रतिनिधि शिखा गंगवार, नीरज मौर्य, हर्षित मिश्रा, आशुतोष जायसवाल, अनुराग आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...