भदोही, जनवरी 8 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 20 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 98 दो पहिया वाहनों एवं 16 चार गाड़ियों समेत 114 वाहनों का चालान किया। गोपीगंज थाने के एसआई ओम प्रकाश यादव ने वारंटी सोनू गौतम निवासी रैपुरी को गिरफ्तार करके जेल रवाना किया। उधर, गोपीगंज पुलिस ने बिहरोजपुर से एक, ज्ञानपुर पुलिस ने सरईराजपुतानी से एक, पूरेरजा से एक, भदोही ने धसकरी से तीन, औराई ने घरौंधा से दो, नटवां से एक, उपरौठ से पांच, महराजगंज भक्तापुर से छह लोगों के साथ ही कुल 20 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...