नई दिल्ली, फरवरी 13 -- पाकिस्तान और चीन की नींद उड़ाने वाले राफेल विमानों को लेकर भारत ने फ्रांस के साथ ऐतिहासिक डील को मंजूरी दे दी है। पहली बार इतने बड़े पैमाने पर लड़ाकू विमानों की खरीद क मंजूरी दी गई है। 114 राफेल विमानों के इस सौदे को 'मदर ऑफ ऑल डिफेंस डील्स' कहा गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने सशस्त्र बलों की युद्धक तैयारी को मजबूत करने के लिए 3.60 लाख करोड़ रुपये के सैन्य उपकरणों की पूंजीगत खरीद को मंजूरी दी है।सीधे उड़ने की स्थिति में मिलेंगे 18 विमान जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के तहत, राफेल बनाने वाली कंपनी दसॉल्ट एविएशन द्वारा 18 विमान सीधे 'उड़ान भरने की स्थिति' में आपूर्ति किए जाएंगे और बाकी विमानों का निर्माण भारत में किया जायेगा, जिसमें 50 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी उत्पाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.