सुल्तानपुर, दिसम्बर 15 -- दोस्तपुर। समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता के निर्देश पर सोमवार को दोस्तपुर बीआरसी परिसर में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत चिन्हित 114 दिव्यांग बच्चों को 149 सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार यादव एवं जिला समन्वयक श्याम सुंदर के साथ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपकरण वितरण के बाद अपने संबोधन में विधायक राजेश गौतम ने कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी से कम नहीं हैं, केंद्र व प्रदेश सरकार उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जिला समन्वयक श्याम सुंदर ने बताया कि पूर्व में चिन्हित 114 दिव्यांग बच्चों को कुल 149 सहायक उप...