आजमगढ़, फरवरी 14 -- आजमगढ़। दिसंबर और जनवरी माह में जनपद में जिला मजिस्ट्रेट ने कुल 113 लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की। अपराध पर नियंत्रण लगाने के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार ने दिसंबर में 12 मुकदमों और जनवरी माह में 17 मुकदमों में जनपद के विभिन्न थानों के कुल 113 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...