बरेली, मार्च 15 -- बरेली-बदायूं हाईवे पर शुक्रवार रात 11 बजे पुलिस की 112 पीआरबी को डिवाइडर कट से निकालते समय बदायूं की ओर से मरीज को लेकर बरेली जा रही एक निजी एम्बुलेंस भिड़ने के बाद सड़क पर पलट गई। घटना में पीआरबी का चालक और चार तीमारदार घायल हुए, जिन्हें निजी अस्पताल भेजा गया। पीआरबी के चालक को सीएचसी भमोरा भेजा। थाना भमोरा की 112 पीआरबी गाड़ी संख्या 174 के चालक नरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि वह अपने साथी सिपाहियों के साथ शुक्रवार रात 11 बजे हाईवे किनारे के देवचरा में बने रामभरोसे लाल इंटर कालेज के समीप सड़क के डिवाइडर से अपनी गाड़ी निकाल रहा था, तभी उसी समय बदायूं की ओर से तेज गति से जा रही निजी एम्बुलेंस की पुलिस पीआरबी टक्कर हो गई, पुलिस गाड़ी सड़क पर पलट गई, घटना में पीआरबी के चालक नरेन्द्र सिंह चौहान निवासी सिरोही, एम्बुलेंस में मरीज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.