बेगुसराय, फरवरी 9 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। जिले की ज्यादातर ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का सपना साकार नहीं हो पाया है। बताया गया है कि जिले की 217 पंचायतों में अबतक 89 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण पूरा हुआ है। इसमें से 39 क्रियाशील हैं। वहीं 112 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माणाधीन है। अन्य 66 ग्राम पंचायतों में निर्माण शुरू नहीं हो सका है। बताया गया है कि भूमि चयन में विलंब होने की वजह से पंचायत सरकार भवन के निर्माण तय समय पर शुरू नहीं हो सका। सरकारी घोषणा के मुताबिक पंचायत सरकार भवन में आरटीपीएस काउंटर की सुविधा के अलावा बैंकिंग सुविधा, पोस्ट ऑफिस की सुविधा, सुधा पार्लर की व्यवस्था, पुस्तकालय की सुविधा आदि बहाल की जानी है।यदि पंचायत सरकार भवन की सुविधा सभी पंचायतों में मिल जाय तो लोगों को कई तरह की सुविधाएं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.