वार्ता, जनवरी 1 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव वर्ष के पहले दिन गुरुवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की 112 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर परिवहन निगम के बेड़े में शामिल किया। हरी झंडी दिखाने के साथ परिवहन व्यवस्था को नई उड़ान मिलने की उम्मीद है।100 साधारण, 10 एसी और 2 वोल्वो बसें शामिल मुख्य सेवक सदन में आयोजित हुए कार्यक्रम में परिवहन निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज 100 साधारण बसों 10 वातानुकूलित और दो वोल्वो बसों को परिवहन निगम की बेड़े में शामिल किया गया है, सरकार का फोकस सुरक्षित और सुदृढ़ सार्वजनिक परिवहन पर है।सीएम बोले- आवागमन में होगी सहायता उन्होंने कहा कि आज वर्ष 2026 का पहला दिन है और यह राज्य के परिवहन निगम के लिए शुभ शुरुआत है। नई बसें मिलने से परिवहन सेवाएं आमजन के लिए सुविधा...