बक्सर, दिसम्बर 31 -- नावानगर। बासुदेवा थाना के बैजनाथपुर डेरा भट्ठा पुल के पास बुधवार की दोपहर एक दुकानदार को पुलिस की धौंस दे ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार केसठ भट्ठा पुल के पास पान दुकान पर दो युवकों ने खुद को बसुदेवा थाने की 112 गाड़ी का चालक बता दुकानदार से दो लीटर पेट्रोल, छूटे के रूप में पांच सौ नकद और दो डिब्बा टॉफी लेकर फरार हो गए। बैजनाथपुर डेरा निवासी दुकानदार टुनटुन सिंह ने बताया कि दो युवक बिना नंबर प्लेट की अपाची बाइक से आए और खुद को बासुदेवा थाना के 112 नंबर गाड़ी का चालक व पुलिस स्टाफ बताते हुए बाइक में पेट्रोल खत्म होने की बात कहते हुए दो लीटर पेट्रोल लिए और छूटा के नाम पर 500 रुपए एवं दो पॉकेट टॉफी ले कर बाइक स्टार्ट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने दुकानदार को ठगी...