संतकबीरनगर, जनवरी 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पीड़ितों की त्वरित मदद में पहुंचने वाली यूपी 112 की रिस्पांस टाइम में काफी कमी आई है। इसके साथ ही सुविधाएं भी बढ़ी हैं। जिसकी वजह से जनता का विश्वास भी बढ़ा है। इतना ही नहीं प्रदेश की रैकिंग में जिला चौथे स्थान पर पहुंच गया है। प्रत्येक मीटिंगों में एसपी का पूरा जोर 112 नंबर की सेवा में सुधार पर है। आपातकालीन सेवा यूपी-112 के द्वितीय चरण में तकनीकी पहलुओं को उच्चीकृत किया गया। 02 अप्रैल 2024 से पूरे उत्तर प्रदेश में लागू किया गया है। वैसे तो यूपी 112 के अलावा 1090,1033, 1076, 181, 108, 1070, 1098, 1930, 1533 जैसी हेल्प लाइन नंबरों से सुविधाएं मिलती हैं। इन नंबरों की सुविधाएं 112 के माध्यम से प्राप्त होती हैं। जनपद में 112 को पूर्व में 19 चार पहिया और 12 दो पहिया वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.