मथुरा, फरवरी 5 -- परिक्रमा मार्ग गोपालखार स्थित भागवत मंदिर में गुरुवार को आचार्य बद्रीश के सानिध्य में 111 बटुक ब्राह्मणों का यज्ञोपवीत संस्कार हुआ। काशी विद्वत् परिषद पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी कार्ष्णि नागेन्द्र महाराज ने कहा कि हमारा भारत रामकृष्ण और ऋषियों का देश है और ऋषियों की सनातन संस्कृति की शास्त्रीय परंपरा है। उस परंपरा में भारत के उत्थान और सनातन धर्म की रक्षा और भारत के सनातनी लोगों को उपदेश एवं दिशा निर्देश करने वाले ब्रह्म ऋषि होते हैं। महामंडलेश्वर वेदानंद, महंत मोहिनी बिहारी शरण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...