बाराबंकी, दिसम्बर 1 -- बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए 111 विद्यालयों की पहली अनअंतिम सूची जारी कर दी है। सभी विद्यालयों के प्रधानाचायार्ें से इस सूची पर चार दिसंबर तक आपत्तियों मांगी गई हैं। इस संबंध में डीआईओएस ने आदेश जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 फरवरी में शुरू होगी। इसके साथ ही केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया तेज हो गई है। परिषद ने परीक्षा के लिए 111 केंद्रो की सूची जारी की है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी ने इस सूची पर सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से चार दिसंबर तक ऑन लाइन व ऑफ लाइन आपत्तियों मांगी हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में जिले में 106 परीक्षा केंद्र थे। इस पर पांच केंद्र बढ़ाए गए है। इन केंद्रों प...