कन्नौज, अप्रैल 28 -- कन्नौज। विकास खंड उमर्दा क्षेत्र के 1100 कुंतल भूसे का दान किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल स्मृति पार्क से 41 भूसे से लदी हुई गाडियों को हरी झंडी दिखाकर गो आश्रय स्थलों के लिए रवाना किया। इस मौके जिलाधिकारी ने कहा है कि निराश्रित गोवंशो के लिए अभियान चलाकर कर भूसे का भण्डारण किया जा रहा है। जनपद में अब तक कुल 5878 कुंतल भूसे का दान किया जा चुका है। बताया कि 26789 कुतंल भूसे का क्रय किया गया है। उन्होंने कहा कि भूसा दान करना पुनीत कार्य है। भूसा दान हेतु लोगों को प्रेरित किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, परियोजना अधिकारी डीआरडीए राम अवतार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सुनील दत्त प्रजापति सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...