लातेहार, फरवरी 18 -- बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के बाजारटांड़ परिसर में आयुष विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। शिविर में उपस्थित आयुष डॉ सुरभि ने बताई कि आयुर्वेद,युनानी,होमियोपैथी चिकित्सा के बिना किसी दुष्प्रभाव से कई रोगों का सफल इलाज किया जाता है। शिविर में विशेष कर बुजुर्गों को होने वाली कमर दर्द,घुटना दर्द,एसिडिटी,बीपी सहित कई परेशानियों का परामर्श दिया गया। शिविर में समाचार लिखे जाने तक 110 मरीजों का इलाज कर निःशुल्क दवा दी गई। वहीं 150 से भी अधिक निम आवंला,जामुन,बेल,अर्जुन,आम के पौधों का भी वितरण किया गया। शिविर में आयुष डॉ सुरेंद्र कुमार,डॉ आलोक कुमार कश्यप,डॉ शशि कांत,डॉ नीरज कुमार,डॉ अली अकबर ने भी मरीजों का इलाज किया। शिविर को सफल बनाने में कई एमपीडब्ल्यू,स्वास्थ्य सहिया ने मह...