गौरीगंज, अगस्त 20 -- अमेठी। चिन्तामणि मिश्र आपको सुनकर आश्चर्य होगा लेकिन सरकारी आंकड़ों के हिसाब से यह बात सौ फीसद सही है। जिले मे 80 साल के ऊपर के 27 लोग मनरेगा में फावड़ा भांज रहे हैं। जिनमें जामो ब्लाक के अगरावां गांव निवासी संते की उम्र 110 साल और बरसाती की उम्र 111 साल है। इन सभी लोगों ने मनरेगा में 50 दिन से अधिक काम किया है। जिले में मनरेगा में जमकर मनमानी की जा रही है। फर्जीवाड़ा कर धन की बंदरबांट की जा रही है। जिले की मनरेगा वेबसाइट पर 27 लोग ऐसे पंजीकृत हैं जिनकी उम्र 80 साल है। यहां तक तो फिर भी ठीक है। आगे का हाल और बुरा है। जामो की अगरावां ग्राम पंचायत में जॉब कार्ड संख्या यूपी -50-005-003-001/92 पर पंजीकृत संते की उम्र 110साल है। संते ने इस उम्र में भी मनरेगा में 73 दिन काम किया है। इसी गांव में जॉब कार्ड संख्या यूपी -50-005-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.