बगहा, दिसम्बर 28 -- श्रीनगर,एक संवाददाता। बैरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के लौकरिया नहर के समीप छापेमारी कर 110 बोतल विदेशी शराब समेत एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है, जबकि दो धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब की ढुलाई में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की है।थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि धंधेबाज गंडक दियारा के रास्ते लौकरिया होते हुए बेतिया की ओर शराब की खेप डिलीवरी करने वाला हैं।जिसकी सूचना मिलते ही दरोगा सुभाष माझी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर लौकरिया नहर के समीप नाकाबंदी की गई। इसी दौरान सामने से एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही उन्होंने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन विवश होकर तीनों आरोपी बाइक छोड़कर फरार होने लगे। ...