पटना, फरवरी 7 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि राज्य में संपूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य की शत प्रतिशत प्राप्ति के लिए राज्य के 110 प्रखंडों में तीन चरणों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। वर्ष 2026 तक खसरा-रूबैला रोग के उन्मूलन का लक्ष्य भी रखा गया है। प्रथम चरण का अभियान 9 फरवरी से 14 फरवरी, द्वितीय चरण 9 मार्च से 14 मार्च और तृतीय चरण का अभियान 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। 2 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को टीकाकरण यथावत जारी रहेगा। पांडेय ने कहा कि प्रत्येक जिले के कम आच्छादन वाले प्रखंडों के अन्तर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उपकेन्द्रों एवं टीकाकरण सत्रों का चयन विशेष आधार पर किया गया है। इसके लिए प्रतिवेदित आच्छादन आंकड़ों को आधार बनाया गया है। अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.