पिथौरागढ़, मार्च 8 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। जाराजिबली के ग्रामीणों ने शुक्रवार को 110 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचकर हाईस्कूल के उच्चीकरण के आदेश के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षा विभाग और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उच्चीकरण होने के बावजूद इंटरमीडिएट की कक्षाओं का संचालन नहीं किया जा रहा है, जिससे बच्चे 12 किलोमीटर दूर मवानी-दवानी जाकर शिक्षा ग्रहण करने पर मजबूर हैं। शुक्रवार को जाराजिबली के ग्रामीण सामाजिक सरोकारों से जुड़े विक्की बिष्ट के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे। शिक्षा विभाग व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2022 में पीएमश्री राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण के बाद भी सरकार के आदेश का पालन नहीं किया जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.