प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- जिले में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण में बड़ी संख्या में मतदाता गायब मिले हैं। यह निर्वाचन आयोग के लिए चिंता का विषय है। नई दिल्ली से आए विशेष रोल प्रेक्षक जेबी नागा सुब्रमण्या ने जिले में अब तक हुए एसआईआर के कामों की समीक्षा की। शहीद आजाद सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में विशेष रोल प्रेक्षक ने 11 लाख 91 हजार से अधिक मतदाताओं को खोजने के लिए कहा है। जिले में 46 लाख 92 हजार 860 मतदाता पूर्व में पंजीकृत रहे हैं। इनमें 11.91 लाख मततदाताओं के गायब होने को लेकर चर्चा हुई। जिसमें अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे गायब मततदाताओं को खोजें। इसके अलावा मैपिंग भी सुधारने के लिए कहा गया। दोनों कामों को पूरा करने के लिए बीएलओ और बीएलए को निर्देशित किया गया है। समीक्षा बैठक के बाद विशेष रोल प्रेक्षक ने विधानसभा 260-करछना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.