मेरठ, दिसम्बर 13 -- देश-दुनिया के प्रतिष्ठित ई-जर्नल को चौधरी चरण सिंह विवि के छात्र अब पहले से ज्यादा पढ़ सकेंगे। केंद्र सरकार की 'वन नेशन-वन सब्सक्रिप्शन' (ओएनओएस) योजना से जुड़ने से सीसीएसयू को 11 हजार ई-जर्नल का एक्सेस मिल गया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 42 प्रकाशकों के इन 11 हजार ई-जर्नल पर विवि को एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। अभी तक विवि को 115 ई-जर्नल के लिए 40 लाख रुपये सालाना खर्च करने पड़ रहे थे। ओएनओएस में जुड़ने से विवि 40 लाख रुपये सालाना बचाएगा और ज्यादा ई-जर्नल पढ़ने को मिलेंगे। इन प्रमुख ई-जर्नल का मिला एक्सेस लाइब्रेरियन प्रो.जमाल अहमद सिद्दीकी के अनुसार सीसीएसयू के छात्र उक्त योजना में अमेरिकन केमिकल सोसाइटी जर्नल्स, अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स जर्नल्स, अमेरिकन फिजिकल सोसाइटी, बेंथम साइंस जर्नल्स, कैंब्रिज यूनिवर्...