बगहा, जनवरी 21 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय पश्चिमी चंपारण सिनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को 11 स्टार क्रिकेट क्लब बनाम बेतिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मैच में बेतिया क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बेतिया क्रिकेट क्लब के पूरी टीम 110 रन ऑल आउट हो गई। जिसमें साहिल ने 20 रन का पारी खेली और रवि कुमार ने 31रन की पारी खेली। 11 स्टार क्रिकेट क्लब के तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए ने 8ओवर में 16रन दे कर के 3 विकेट और संदीप और औरंजेब ने 2_2 विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी 11स्तर क्रिकेट क्लब की शानदार बल्लेबाजी के कारण इस मैच को 6 विकेट के नुकसान पे अपने नाम किया। जिसने अरविंद ने 40 रन की पारी खेला साथ देते हुए शाकिब ने 33 रन की पारी खेली। बेतिया क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते ...