भागलपुर, दिसम्बर 9 -- तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में स्नातक (2025-29 सत्र) सेमेस्टर वन का परीक्षा फॉर्म आगामी 11 दिसंबर से भराया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। टीएमबीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि बिना शुल्क शुल्क के परीक्षा फॉर्म 11 दिसंबर से लेकर 17 दिसंबर के बीच भरा जा सकेगा। जबकि बिलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म 18 से 20 दिसंबर के बीच भरा जा सकेगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों को पत्र भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्नातक सेमेस्टर चार की परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू हो रही है, इसको लेकर तैयारी जारी है। जल्द ही कॉलेजों को प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.