प्रयागराज, मई 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सुल्तानपुर कादीपुर निवासी मानसिक विक्षिप्त सीमा (बदला हुआ नाम) सोमवार को अपने परिवार वालों के साथ चली गई। महिला को ले जाने के लिए पत्रावली कार्यपालक मजिस्ट्रेट के सामने पेश की गई। मजिस्ट्रेट ने सुपुर्दगी का आदेश दिया। इस दौरान उसके पति व अन्य परिजन मौजूद रहे। सुल्तानपुर के कादीपुर की एक महिला अपने तीन वर्षीय बच्चे के साथ वर्ष 2014 में भटक गई थी। वाराणसी में भटकी महिला को पुलिस ने बाल गृह व एक संस्था में भेजा। जहां से वर्ष 2024 में उसे प्रयागराज राजकीय महिला शरणालय भेजा गया। यहां पर जब महिला की काउंसलिंग हुई तो उसकी स्थिति में सुधार हुआ। महिला ने बताया कि वो जौनपुर जिले की रहनी वाली है। उसकी ससुराल सुल्तानपुर में है। जानकारी मिलने के बाद यहां से होमगार्ड भेजा गया। जिसने उसके बताए पते पर जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.