लखनऊ, जून 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि 11 साल में मोदी सरकार ने केवल गुजरात के अपने मित्रों की कमाई करवाई है। इसके अलावा कुछ नहीं किया। ये लोग 2047 की बात करते हैं। आज की बात नहीं करते। अजय राय ने कहा कि लोगों के पास रोजगार नहीं है। व्यापार बंद हो रहा। वाराणसी का मछुआ समाज बेरोजगार हो रहा है। गुजरात की कंपनियां बनारस में क्रूज चला रहीं। कुंभ में काम किसने किया? गुजरात से आए लोगों को कुंभ में काम दिया गया। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का काम भी गुजरात की कंपनी ने किया। अयोध्या में भी काम गुजरात की कंपनियों ने किया। अब तो अयोध्या के प्रसाद में भी घोटाला हो रहा है। क्या बनारस या प्रदेश के बाकी लोगों ने भाजपा को वोट नहीं दिया है? क्या उन्हें काम नहीं मिलना चाहिए? उन्हें भी काम दीजिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.