बरेली, जून 12 -- केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बुधवार को सांसद छत्रपाल सिंह ने उपलब्धियां गिनाईं। धारा 370, वक्फ कानून और ऑपरेशन सिंदूर समेत केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार के 11 साल के कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में तेजी से तरक्की की है। आत्म निर्भर बनने की ओर अग्रसर है। सिविल लाइंस के होटल में प्रेसवार्ता में छत्रपाल सिंह ने कहा कि 11 साल में देश विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की ओर बढ़ा है। भारत के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखी गई है। उन्होंने कहा कि शासन अब सेवा है। सरकार अब सहभागी है। सुशासन अब संस्कृति है। छत्रपाल ने 2014 से पहले के सरकार पर हमला बोला। कहा, 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार, घोटाले और तुष्टीकरण होता था। अब विकास, अविष्कार और नवाचार की बात हो रही है। पहले योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.