समस्तीपुर, जून 17 -- उजियारपुर। प्रखंड के चैता उतरी पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता भाजपा पंचायत अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय ने की। चौपाल में उजियारपुर उत्तरी मंडल अध्यक्ष संजय दास, भाजपा नेता कमलाकांत राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा नेता कमलाकांत राय ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर सरकार को बधाई देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया की प्रधानमंत्री जो कहते हैं वो करते हैं। चौपाल में मनोज पाण्डेय, आदित्य सेवार्थ, विकास पटेल, रविन्द्र दास, महेश ठाकुर, गिरिधर पाण्डेय, राजा राम दास, वकील दास, राजेन्द्र दास, ललित राय, गणेशी दास सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.