साहिबगंज, जून 13 -- पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों और उसके एयरबेस को सैनिकों ने किया तबाह साहिबगंज। केंद्र में मोदी सरकार का 11 साल बेमिसाल रहा। इस दौरान देश की तरक्की, सुरक्षा, संप्रभुता,रोजी रोजगार को लेकर कई उल्लेखनीय काम हुए। उक्त बाते भाजपा के पूर्व विधायक अमर बाउरी ने गुरूवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही। वे स्थानीय पुरानी साहिबगंज स्थित भाजपा जिला कार्यालय में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 11 साल के दौरान सेवा को संकल्प बनाया, सुशासन को संस्कृति दी, देश की सुरक्षा को सर्वोच्चता दी, यही है नया भारत, यही है विश्व का विश्वास। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाया। भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। जेम पोर्टल के जरिए खरीदारी करके सरकार ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.