गुड़गांव, सितम्बर 5 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि आखिरकार 11 साल बाद भाजपा सरकार पुराने गुरुग्राम के लिए मेट्रो परियोजना का भूमि पूजन करा पाई है। सवाल यह उठता है कि जब 11 साल बाद भूमि पूजन हो रहा है तो लोगों को मेट्रो कब तक मिल पाएगी। कांग्रेस शासनकाल में गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार की नींव रखी गई थी। भाजपा ने 2014 के चुनाव में पुराने गुरुग्राम और मानेसर तक मेट्रो के विस्तार का वादा किया था, लेकिन 11 साल तक कोई प्रक्रिया नहीं हुई। कांग्रेस पार्टी ने समय-समय पर इसके लिए भाजपा को घेरा। अब जाकर सरकार इसका भूमि पूजन कर रही है। निशित कटारिया ने कहा कि गुरुग्राम आज के समय में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला जिला है, लेकिन उसके मुताबिक सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। हर बार वर्षा से पहले सरकार और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.