बरेली, जून 14 -- बरेली। मलेरिया पॉजिटिव केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को शाही के रहने वाला 11 साल का लड़का मलेरिया पॉजिटिव निकला। जिला अस्पताल में लड़के के सैंपल की जांच की गई। बरेली में मलेरिया संक्रमित मरीजों की संख्या 250 से अधिक हो गई है। डीएम ने संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। नगर निकायों से लेकर गांव तक साफ-सफाई की विशेष मुहिम चलाने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...