हरदोई, जनवरी 10 -- टड़ियावां। थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें तहसीलदार सदर सचिंद्र कुमार शुक्ल और थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह मौजूद रहे। इस बीच कुल 11 शिकायत राजस्व से संबंधित दर्ज की गई। इनमें मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसीलदार सदर ने बताया कि शेष लंबित शिकायतों के निस्तारण के जिम्मेदार लेखपाल और कानूनगो को दिशा निर्देश दिए गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...