मोतिहारी, मार्च 16 -- मोतिहारी,निप्र। 11 वीं की वार्षिक परीक्षा 17 मार्च से शुरू हो रही है। इसको लेकर शहर के एमजेके कन्या इंटर कॉलेज में प्रश्न पत्र का वितरण हो रहा है। कुल 6258 बंडल प्रश्न पत्र आया है। यहां हॉल में जमीन पर चारो ओर प्रश्न पत्र का बंडल फैला हुआ है। जहां रविवार को स्कूलों से प्रधानाध्यापक या उनके नामित शिक्षकों की भीड़ लगी रही। प्रश्नों के बंडल खोजने में उनके पसीने छूट रहे हैं। दो दिनों से आने के बाद भी कई स्कूलों को अब तक अपना प्रश्न पत्र का बंडल नहीं मिल पाया था। कई स्कूलों के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने बताया कि एक स्कूल को 10 से 20 बंडल तक प्रश्न पत्र प्राप्त करना है। लेकिन पैकेट मिक्स हो जाने के कारण स्कूल कोड व विषय से खोजना काफी मुश्किल हो रहा है। कल भी आकर लौट जाना पड़ा। अभी तक दो से तीन बंडल ही मिल पाया है। उनके अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.