लातेहार, मई 31 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन ने सदर प्रखंड के भुसूर पंचायत के 11 विस्थापितों को 10-10 डिसमिल जमीन का पट्टा शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध कराया गया। बता दें कि भुसूर पंचायत में जिला प्रशासन के द्वारा खेल स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा हैं। जिसमें उक्त ग्रामीणों की जमीन प्रशासन के द्वारा अधिग्रहित की गई थी। ग्रामीण हेमंत सिंह, अरूण सिंह, योगेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह,अमोद सिंह, रमेश सिंह समेत 11 विस्थापितों को 10-10 डिसमिल जमीन का पट्टा समेत आवश्यक कागजात एसडीएम अजय रजक, सीओ अरविंद देवासीस टोप्पो,बीडीओ मनोज कुमार सिंह और झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती शाहदेव, सुशील कुमार यादव, प्रखंड प्रमुख परशुराम के द्वारा वितरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.