रांची, नवम्बर 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड पुलिस के वायरलेस के 11 दारोगा को इंस्पेक्टर में प्रोन्नति दी गई है। पुलिस महानिदेशक चयन पर्षद की 15 अक्तूबर को हुई बैठक में लिए गए निर्णय एवं अनुशंसा के आधार पर शुक्रवार को महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड द्वारा 11 सीधे नियुक्त वायरलेस दरोगा को वायरलेस इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई। प्रोन्नति पाने वालों में शिवेन्द्र कुमार, पूजा कुमारी साह, सज्जन कुमार यादव, चंद्रकेश कुमार, चंद्रजीत कुमार नन्दा, कुन्दन कुमार, अभिषेक कुमार, अजय कुमार साव, रजनीश कुमार, वसीम अंसारी और मुकेश कुमार शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.