रांची, जून 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से देश अघोषित आपातकाल के दौर से गुजर रहा है। देश संगठित रूप से किए जा रहे हमले की चपेट में है। भाजपा की पूंजीवादी और राजनीतिक गठजोड़ ने देश के आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर चरणबद्ध तरीके से हमला किया है और भाजपा आपातकाल को काला अध्याय बताकर जनता को देश की बदहाल राजनीतिक, आर्थिक परिस्थितियों से भटकाने का प्रयास कर रही है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि पूरे संविधान को बदलने के लिए भाजपा ने जनता से चार सौ पार का जनादेश मांगा था, लेकिन जनता ने उनकी मंशा को भांप कर उन्हें एकछत्र सत्ता संचालन से दूर रखा। भाजपा के शासनकाल में शासन से सवाल पूछना अपराध बन गया है। सवाल पूछने पर विपक्ष के सांसदों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.