सीतामढ़ी, जून 12 -- शिवहर । भाजपा के जिला इकाई द्वारा केंद्र सरकार की 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन पार्टी कार्यालय में किया गया। जिसमें राज्य के कलश संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने केंद्र की पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियां की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कहा कि 11 वर्षों में देश का हर क्षेत्र में विकास हुआ है। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष पार्वती देवी ने की। वही कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे, जिला उपाध्यक्ष नूतन माला सिंह,जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार पांडे, डा युगल किशोर गिरी, रामकृपाल शर्मा, सुनैनादेवी तथा जयप्रकाश गुप्ता सहित अन्य ने अपने विचार रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.